समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री याशर शाह की माता जी और बहराइच के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री स्व0 डा0 वकार अहमद शाह साहब की पत्नी पूर्व सांसद श्रीमती रूबाब सईदा (72 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि रूबाब सईदा जी शिक्षाविद एवं प्रमुख समाजसेवी थी। बहराइच जिला पंचायत अध्यक्ष और सांसद के रूप में उन्होंने जनपद के विकास के लिए सराहनीय कार्य किया था।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
पूर्व सांसद श्रीमती रूबाब सईदा (72 वर्ष) के निधन पर अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया





