मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में डिफेंस कॉलेज, दिल्ली से प्रशासन अकादमी, भोपाल में प्रशिक्षण के लिए आए वायु सेना के अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
इस 15 सदस्यीय दल में मंगोलिया, ब्राज़ील,भूटान, म्यांमार और श्रीलंका के अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारी दल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश में उज्जैन, धार सहित विभिन्न स्थलों के भ्रमण और योजनाओं के अध्ययन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी।
Dr Mohan Yadav


