Home / उप्र कांग्रेस दिल्ली में चल रहा है किसान आंदोलन के संबंध में कल करेंगे सभी जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

उप्र कांग्रेस दिल्ली में चल रहा है किसान आंदोलन के संबंध में कल करेंगे सभी जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Spread the love
लखनऊ 27 नवम्बर 2020।
दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन में कल दिनांक 28 नवम्बर 2020 को उ0प्र0 कांगे्रस कमेटी की सभी जिला-शहर इकाइयां प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगीं।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आज अन्नदाता किसान भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने को विवश है। किसानों की मांगों को मानने के बजाए भाजपा सरकारें किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछारें डालकर उनका उत्पीड़न कर रही हैं और उनकी आवाज दबाना चाहती हैं।

श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत दिल्ली पहुंचकर हाल ही में पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध एवं विशेषकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर आन्दोलनरत किसान इस भीषण ठण्ड में सड़कों पर आने को विवश हुए हैं किन्तु किसान विरोधी सरकार अपने दमनात्मक रवैये को अपनाते हुए उनकी मांगों को अनसुना कर रही है और हठधर्मिता अपनाकर लाठी, डण्डे के बल पर उनकी आवाज दबा रही है जिसे कंाग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *