Warning: Undefined array key "sCEyrV" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/block-bindings.php on line 1
अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए ‘दस नंबरियों’ के गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट से CCTV जांच की मांग – The Revolution News
Home / उत्तर प्रदेश / अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए ‘दस नंबरियों’ के गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट से CCTV जांच की मांग

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए ‘दस नंबरियों’ के गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट से CCTV जांच की मांग

Spread the love

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज आयोजित अपनी ‘अभूतपूर्व प्रेस वार्ता’ में भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए “दस नंबरी” चालबाज़ी और “चुनावी डकैती” जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथित लोकतंत्र-विरोधी गतिविधियों का अब सबूतों के साथ खुलासा हो चुका है, और अब भाजपा के “दस नंबरियों” को जवाब देना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में रहे कई लोग, जिन्हें बाद में यह एहसास हुआ कि भाजपा “किसी की सगी नहीं है”, अब पार्टी की कथित चुनावी अनियमितताओं का भंडाफोड़ कर रहे हैं। उनके अनुसार, देश में “दस नंबरियों” के रूप में 10 तरह के लोकतंत्र-विरोधी और स्वार्थ से प्रेरित लोगों का एक “मल्टीलेयर इलेक्शन माफिया” सक्रिय है, जो मिलकर एक “डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग” के रूप में काम कर रहा है।
उन्होंने बंगाल चुनावों में कथित महाघपले का उल्लेख करते हुए मांग की कि सुप्रीम कोर्ट तत्काल संज्ञान ले और बंगाल की मतगणना की CCTV फुटेज पूरे देश के सामने उपलब्ध कराई जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता अब भाजपा को नहीं चाहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *