Home / राष्ट्रीय / मध्य प्रदेश में भाजपा शासनकाल में युवाओं ने बेरोजगारी की वजह से आत्महत्या की

मध्य प्रदेश में भाजपा शासनकाल में युवाओं ने बेरोजगारी की वजह से आत्महत्या की

Spread the love

अमृत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भयंकर बेरोजगारी है। भाजपा सरकार के 18 साल के शासनकाल में 17,326 छात्रों और बेरोजगारों ने आत्महत्या कर ली। इनमें 10,298 छात्र और 6,999 बेरोजगार थे।

राज्य में 39 लाख रजिस्टर्ड बेरोजगार हैं। लाखों की संख्या में गैर-रजिस्टर्ड बेरोजगार हैं। इतनी बड़ी संख्या में होनहार युवा नौकरी चाहते हैं, वे देश के लिए कुछ करना चाहते हैं लेकिन मध्य प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार ने पिछले तीन साल में मात्र 21 सरकारी नौकरी दी है।

हाल ही में पटवारी भर्ती घोटाला हुआ है। इसके पहले व्यापम घोटाला, नर्सिंग घोटाला, आरक्षक भर्ती घोटाला, कृषि विस्तार अधिकारी घोटाला, पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाला, खाद्य निरीक्षण चयन टेस्ट घोटाला, सूबेदार उपनिरीक्षक व प्लाटून कमांडर घोटाल, डेंटल और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज का भर्ती घोटाला और मिल्क फेडरेशन जैसे घोटाले किए।

भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *