90 के दौर में हमारे घर में भी एक शटर वाला ब्लैक एंड व्हाइट टीवी हुआ करता था। तब सारा खानदान व मुहल्ले के कुछ लोग भी हमारे यहां आकर ही चित्रहार व सुपरहिट मुकाबला जैसे कार्यक्रम देखा करते थे। उस ज़माने में हमें सनी देओल, सलमान खान और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार पसंद आते थे। किसी फिल्म में नसीरुद्दीन शाह को देखकर ही हमारा मुंह बन जाता था। मुहल्ले के ही हमारे एक परिचित थे। अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। पर वो नसीरुद्दीन शाह की बड़ी तारीफ किया करते थे। और हम बच्चे सोचते थे कि इन्हें ये आदमी कैसे पसंद आ सकता है। वक्त गुज़रा और उम्र बढ़ी। बढ़ती उम्र के साथ-साथ सिनेमा की समझ भी बढ़ने लगी। और पता चला कि नसीरुद्दीन शाह तो बहुत ज़बरदस्त एक्टर हैं भाई। आज भी अपने बचपन के वो दिन याद करके मुस्कुराता पड़ता हूं। नसीरुद्दीन वाकई में बहुत शानदार अभिनेता हैं। आज नसीरुद्दीन शाह साहब का जन्मदिन है। आज ही के दिन यानि 20 जुलाई 1950 को नसीरुद्दीन शाह साहब का जन्म हुआ था। नसीरुद्दीन शाह को जन्मदिन की अनेकों शुभकामनाएं
पता चला कि नसीरुद्दीन शाह तो बहुत ज़बरदस्त एक्टर हैं





