कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने असम के लगभग 22 जिलों में आई बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लाखों लोग जगह-जगह बाढ़ में फंसे हैं। उनपर खाने-पीने, रहने एवं जीवन बचाने का संकट है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे सबकी रक्षा करें।
बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हम सब एकजुट हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील करती हूं कि प्रभावित लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने का हर संभव प्रयास करें।





