Home / उत्तर प्रदेश / नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से चला अभियान

नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से चला अभियान

Spread the love

दिनांक 29.05.2023

लखनऊ शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।अभियान के तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-4-क्षेत्रान्तर्गत अर्जुनगंज से अहमामऊ चौराहे से होते हुए स्थानीय निकाय निदेशालय सेक्टर-7 रोड ओमैक्स बिल्डिंग तक, एवं बी0बी0डी0 कालेज के सामने अयोध्या मार्ग के दाये पटरी पर सविर्स लेन से चिनहट तिराहे तक नवाब पुरवा चौराहा गोमती नगर रेलवे स्टेशन के आस-पास सार्वजनिक रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। साथ ही शमन शुल्क के रूप में 8000 जमा किया गया। अभियान के दौरान 05 ठेला, 03 काउण्टर 2 तखत, 2 टेबल, 4 स्टूल आदि सामान जब्त किया गया। उक्त अभियान श्री आकाश कुमार सहायक नगर आयुक्त, जोन-4 के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व कर अधीक्षक श्री विजय शंकर व सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक श्री विशाल श्रीवास्तव एवं पियूष तिवारी व अन्य कर्मचारियों के साथ प्रवर्तन दल ( 296 ) टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

ज़ोन-6-क्षेत्रान्तर्गत सत्खण्डा पुलिस चौकी से घंटाघर चौराहे से ठाकुरगंज चौराहे तक एवं उसके आस-पास तक दोनों पट्टिया पर पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क पर अवैध रूप से फल/सब्जी के ठेले लगे हुये थे, जिनको हटावा गया। साथ ही यूजर चार्ज के रूप में रू0 18,700/- अतिक्रमणकारियों से वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी श्री नन्दकिशोर जोन-6 के नेतृत्व में नगर अभियन्ता जोन-6, जेड0एस0ओ0-6, कर अधीक्षक, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, एस0एफ0आई- जोन-6, राजस्व निरीक्षक जोन-6 एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी।

ज़ोन-7-क्षेत्रान्तर्गत चौकी खुर्रम नगर से विकास नगर मोड़ तक एवं आस-पास के क्षेत्र में अभियान चलाया गया जिसमें 15 गुमटियों व ठेलो को हटवाते हुए पुनः अतिक्रमण न करने हेतु सचेत किया गया तथा 15 अवैध प्रचार सामग्री को हटवाया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव के नेतृत्व में कर अधीक्षक द्वय श्री विपिन उपाध्याय, श्री राम अचल, प्रवर्तन दल (ETF) स्कावाड लीडर श्री मनोहर लाल शाह एवं टीम के अन्य सदस्य, राजस्व निरीक्षक श्री धनंजय विश्वकर्मा, 296 की टीम श्री राजेश गुप्ता व अन्य स्टॉफ कि उपस्थिति में सम्पादित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *