राजधानी लखनऊ में आज जेठ माह के आखिरी बड़ा मंगल पर महावीर हनुमानजी के भक्तों ने जगह-जगह सुन्दर काण्ड पाठ तथा भण्डारा आयोजित किया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में भक्त हनुमानजी के जयकारे लगाते रहे।
आज लखनऊ केसरी खेड़ा वार्ड में समाजवादी पार्टी के पार्षद श्री देवेन्द्र सिंह यादव ‘जीतू‘ ने स्व0 मानवेन्द्र सिंह यादव पार्क में सुन्दरकाण्ड के पाठ के साथ भण्डारा का आयोजन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने सुन्दर काण्ड के पाठ के पश्चात् हनुमान जी की आरती की और प्रसाद वितरण किया।
सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भण्डारे के आयोजन में सर्वश्री नवीन धवन बंटी, प्रदीप शर्मा, शैलेन्द्र यादव, ज्ञानेन्द्र यादव, विवेक सिंह बघेल, धीरज राजपूत, राधेश्याम यादव, विमल वर्मा, अशोक तिवारी, एस एन मिश्रा, दिलीप कार्की, आशीष यादव, नीलम तिवारी, जेड यू कल्लन, सुधीश यादव मुन्ना, अल्का सक्सेना, आशा यादव, शोभा यादव आदि शामिल रही।
सचिवालय एनेक्सी के पास वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज मिश्रा द्वारा मंगल के दिन भण्डारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र चौधरी सहित सर्वश्री अशोक मिश्रा, अनिल अवस्थी, संदीप मिश्रा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, संजीव मिश्र, श्रीधर अग्निहोत्री आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विक्रमादित्य मार्ग पर त्रिभुवनेश्वर हनुमान मन्दिर के पास न्यूज नेशन के सम्पादक श्री आलोक पाण्डेय के सौजन्य से भण्डारा आयोजित किया गया। इसमें सर्वश्री अवनीश अवस्थी, मृत्युंजय सिंह, अवनीश विद्यार्थी, संतोष, पवन सेंगर, फखरूल हसन चांद, ज्ञानेन्द्र शर्मा, सुरेश बहादुर, सुशील तिवारी, विकास शुक्ल आदि ने भी प्रतिभाग किया। इसमें भी समाजवादी पार्टी नेता श्री राजेन्द्र चौधरी ने प्रसाद ग्रहण किया।
1090 वूमेन पावर लाइन चौराहा पर एनपीएस फाउण्डेशन की ओर से सुन्दर काण्ड पाठ एवं भण्डारा आयोजित किया गया। यहां हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ सर्वश्री पूर्व कैबिनेट मंत्रीगण राजेन्द्र चौधरी एवं ओम प्रकाश सिंह, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने आरती की। इस कार्यक्रम में सर्वश्री मणीन्द्र मिश्र, संदीप सिंह सोनू, अवनीश यादव, प्रदीप शर्मा, सौरभ मिश्रा, श्वेता मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार श्री मनमोहन, अमित सिंह, सुजाता यादव, सनी कनौजिया भी शामिल हुए।
श्री गांधी आश्रम एवं ग्रामोद्योग खादी भवन हजरतगंज लखनऊ में श्री अरविन्द मिश्र एवं श्री अनुराग मिश्र द्वारा भण्डारा का आयोजन हुआ जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी समाजवादी पार्टी की लखनऊ में मेयर प्रत्याशी श्रीमती वंदना मिश्रा, श्री अतहर हुसेन आदि भी शामिल हुए।
मोहान रोड स्थित अभिनंदन रिजार्ट में देवस्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ गणेश पूजन, वेदीपूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास एवं शरकराधिवास सहित शैयाधिवास, मूर्ति बारात यात्रा के साथ भण्डारा आयोजित किया गया। पूर्व प्रत्याशी विधानसभा श्री सोनू कनौजिया, पूर्व पार्शद श्री मोनू कनौजिया एवं रिंकू कनौजिया, संजय कनौजिया सहित श्रीमती एवं श्री रामगोपाल कनौजिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
पूर्व कैबिनेटमंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने अभिनंदन रिजार्ट में स्थापित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्य आचार्य पण्डित ओम प्रकाश तिवारी शास्त्री जी ने विधिवत पूजा कराई। इस कार्यक्रम में मेयर प्रत्याशी रही श्रीमती वंदना मिश्र, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ0 रमेश दीक्षित, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, रीना चौधरी, एवं सुशीला सरोज पूर्व सांसद, नगर अध्यक्ष श्री सुशील दीक्षित, विधायक अरमान खान, श्रीमती जूही सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, पवन मनोचा, अमरनाथ मिश्रा, दीपक रंजन, रजनीश यादव एवं प्रेमचंद गुप्ता आदि भी शामिल रहे।
श्री राजेन्द्र चौधरी के साथ आज सभी कार्यक्रमों में वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुकर त्रिवेदी, श्री आशीष यादव ‘सोनू‘ ओएसडी पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष श्री एस.के. राय भी शामिल रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सपा राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र चौधरी ने सुन्दर काण्ड के पाठ के पश्चात् हनुमान जी की आरती की और प्रसाद वितरण किया।





