Home / भारत से दोस्ती का दम भरने वाले अमेरिका ने फिर दिए “काटसा” के तहत प्रतिबंध लगाने के संकेत

भारत से दोस्ती का दम भरने वाले अमेरिका ने फिर दिए “काटसा” के तहत प्रतिबंध लगाने के संकेत

Spread the love

22 मई 2020

वाशिंगटन। भारत के साथ अमेरिका भले ही दोस्ती का दम भरता हो लेकिन रह-रहकर धमकाने वाला रवैया भी दिखा देता है। दो साल पहले रूस के साथ एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद पर अमेरिका ने फिर से काटसा कानून के तहत भारत पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं।

इस कानून के साथ रूस के साथ किसी भी तरह की रक्षा खरीद या खुफिया जानकारियों को साझा करने पर अमेरिका संबंधित देश पर प्रतिबंध लगा सकता है। ट्रंप प्रशासन ने अभी तक भारत पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

इसलिए चिढ़ा है अमेरिका
अक्टूबर 2018 में भारत ने रूस के साथ पांच अरब डॉलर (करीब 40 हजार करोड़ रुपये) में एयर डिफेंस सिस्टम की पांच बैटरी खरीदने का सौदा किया था। यह डिफेंस सिस्टम दुनिया का सर्वोत्तम सिस्टम माना जाता है।

अमेरिका ने इस सौदे को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए लेकिन वह भारत सरकार का मन बदल नहीं पाया। अब जबकि कुछ महीनों में भारत को रूस से पहली बैटरी मिलने वाली है, अमेरिका ने फिर से काटसा के तहत भारत पर कार्रवाई का राग छेड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *