कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा जनपद फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने हसनापुर गौशाला, कमालगंज का स्थलीय निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री ने पत्नी संग गौपूजन कर गाय को गुड – चना खिलाकर कराया भोग-प्रसाद। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गौशाला में गोवंश की संख्या व स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जिस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा 287 गोवंश होने की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गोवंश हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, चूना, दाना आदि पाया गया। निरीक्षणोपरान्त कैबिनेट मंत्री द्वारा गौशाला में की जा रही गौसेवा के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने पत्नी संग गौपूजन कर गाय को गुड – चना खिलाकर कराया भोग-प्रसाद





