Home / राष्ट्रीय / लखनऊ में हुई हैदरी टास्क फोर्स की अहम बैठक।

लखनऊ में हुई हैदरी टास्क फोर्स की अहम बैठक।

Spread the love

लखनऊ के शिया कालेज विक्टोरिया स्ट्रीट में शिया समुदाय के सबसे विशाल संगठन हैदरी टास्क फोर्स की अहम बैठक हुई जिसमें क़ौम के नौजवान और मिल्लत के ज़िम्मेदार अफ़राद कसीर तादाद में मौजूद रहे।

प्रोग्राम का आग़ाज़ तिलावते कुरान ए पाक से किया गया हैदरी टास्क फोर्स के सरपरस्त वरिष्ठ शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास साहब ने तक़रीर करते हुए कहा कि क़ौम के नौजवान हैदरी टास्क फोर्स के जरिए अपनी मिल्लत और मोआशरे की ख़िदमत करें और एकजुट होकर एक दूसरे का सहारा बने जिससे हमारी क़ौम को तरक़्क़ी और कामयाबी हासिल हो सके मौलाना ने कहा कि हैदरी टास्क फोर्स का गठन 2010 में हुआ था जिसमें बहुत बड़ी संख्या में क़ौम के नौजवान अफ़राद जुड़े थे जो अब तक हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर क़ौम की ख़िदमत करने के लिए तैयार हैं यहां इतनी बड़ी तादाद में मोमिनीन का मौजूद होना इस बात की दलील है।
प्रोग्राम के आयोजक मुन्ने आग़ा ने अपनी तक़रीर में कहा कि क़ौम की ख़िदमत हैदरी टास्क फोर्स की पहली ज़िम्मेदारी है हम जहां भी कुछ गलत होते हुए देखेंगे फ़ौरन उसका पुरज़ोर विरोध करेंगे और क़ौम में नफ़रत फ़ैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
इस अहम बैठक में सिकन्दर आग़ा (पम्मी) साहब को हैदरी टास्क फोर्स का चीफ पैटर्न (मुख्य संरक्षक) नियुक्त किया गया। जिसका वहां मौजूद लोगों ने नारे हैदरी और नारा ए सलवात से इस्तकबाल किया।
आख़िर में शिया धर्मगुरु मौलाना एजाज़ अतहर ने अपने ख्यालात का इज़हार करते हुए हैदरी टास्क फोर्स के मक़सद को बयान किया।
इस अहम बैठक में मुख्य रूप से सीनियर सहाफ़ी ज़हीर मुस्तफ़ा, सिकंदर आग़ा, (पम्मी) मुन्ने आग़ा, ज़ीशान ज़ैदी, सलमान हुसैन, शदाब रिज़वी, वसी रज़ा (ज़फरुल), शावेज़ हुसैन, ज़ुल्फ़िकार हैदर (नदीम), अब्बास हुसैन, अली खान, रौशन अली ज़ैदी (ज़ैगम), हैदर रिज़वी, परवेज़ नेता, इरशाद अली खान, फ़ैज़याब अली खान, मोंटू मिर्ज़ा, इक़बाल मिर्ज़ा, यूसुफ रज़ा, उर्फी अली, ख़ुर्रम हुसैन, इमरान रिज़वी, मुनव्वर नवाब जाफ़री, आशू आग़ा, मालिके अशतर, राजू रिज़वी, सैय्यद वसी हैदर समैत क़सीर तादाद में मोमिनीन ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *