Home / उत्तर प्रदेश / मुख्य सचिव ने रंग दे बसन्त G20 के अंतर्गत विजेताओं को पुरस्कृत किया

मुख्य सचिव ने रंग दे बसन्त G20 के अंतर्गत विजेताओं को पुरस्कृत किया

Spread the love

लखनऊ 05 फरवरी 2023
मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने आज जी20 2023 के अवसर पर “रंग दे बसन्त G20 के संग” थीम के अन्तर्गत आज जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित गेट नं0 06 पर पेटिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर नगर विकास सचिव श्री रंजन कुमार, मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब, जिलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती रिया केजरीवाल, लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, शंकुन्तला विश्वविद्यालय फाइन आर्टस के प्रोफेसर श्री अवधेश मिश्रा, मूर्तिकार के0सी0 बाजपेयी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि “रंग दे बसन्त G20 के संग” थीम पर आधारित G20@लखनऊ पेंटिंग प्रतियोगिता जनपद में 2 लेवल में आयोजित की गई। प्रथम लेवल में प्रतियोगिता का आयोजन 3 फरवरी 2023 को स्कूल, कालेज और विश्विद्यालय स्तर पर किया गया, जिसमे कक्षा 1-8 तक के 2100 स्कूलों के 2.75 लाख विद्यार्थियों द्वारा, कक्षा 9-12 तक के 900 स्कूलो के 1.35 लाख विद्यार्थियों द्वारा एवं कालेज व विश्विद्यालय के 12000 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसी प्रकार इस प्रतियोगिता के आज द्वितीय एवं अंतिम लेवल का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क गोमतीनगर में किया गया। जिसमें विभिन्न 6 श्रेणियों के 4220 प्रतिभागियों द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। ज़िलाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया और G20 के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि जी20 कुल 20 ताकतवर देशों का समूह है। जिसके अन्तर्गत अर्थव्यवस्था, व्यापार 70 प्रतिशत इन्हीं देशो से होता है। उन सारे देशों का नेतृत्व हमारे देश को प्राप्त है। हिन्दुस्तान ताकतवर देशों का नेतृत्व कर रहा है। पूरी दुनियां हमारे देश की ताकत को देखना चाहती है। हमारा देश 10 वर्षों में आगे बढ़ा है। कोविड काल के बाद अन्य देशों मे मन्दी आई है, तब हमारे देश की अर्थ व्यवस्था तेजी से बढ़ी है। हर वर्ग के लोगों को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। महामारी से पूरे विश्व की अर्थ व्यवस्था चकना चूर कर दिया था। तब हमारा देश बहुत मजबूती के साथ खड़ा था। वैक्सीन, दवाओं, आॅक्सीजन की व्यवस्था हेतु सारी दुनियां हमारे देश को देखती थी। तब हमारा देश ने आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया। जिस प्रकार डिजीटल व्यवस्था लागू की गई। डिजीटल का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि 13 से 15 फरवरी को दुनियां के ताकतवर देश व 9 आमंत्रित देश के लोग लखनऊ पधारेगें व देखगें कि 9 वर्ष में क्या कार्य किया है। मेहमानों को स्वागत के लिए शहर को सजाया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य किये जाये व स्थायी निर्माण हो। जिसका लाभ शहरवासी उठा सके। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने आज डिजीटल वैन को हरी झण्डी दिखा कर लांच किया है। जिसे लोग डिजीटल इण्डिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह वैन प्रत्येक दिन 4 स्थानों पर खड़ी होगी। जिसे एक साथ 5 लोग देख सकेंगे। उन्होनंे कहा कि हमारे नागरिक सबका अभिनन्दन करें।
अवसर पर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन ने पेटिंग प्रतियोगिता में विजयी हुये प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *