चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के पोते और राकेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत भी किसान आंदोलन में लगातार सक्रिय हैं। गौरव टिकैत भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हैं। हाल के दिनों में उन्होंने दर्जनों सभाओं को संबोधित किया है। जिस महापंचायत में राकेश टिकैत नहीं पहुंच रहे हैं उन जगहों पर गौरव टिकैत पहुंच कर किसानों को संबोधित कर रहे हैं।
कुछ ही दिन पहले मुरादनगर में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर सरकार ने प्लानिंग की है तो किसानों ने भी तीन वर्ष तक आंदोलन करने की रणनीति बना ली है। उन्होंने कहा था कि एक दिन विश्व का सबसे बड़ा किसान आंदोलन भारत का किसान आंदोलन होगा। पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला युवाओं को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।