Home / उत्तर प्रदेश / अवैध होर्डिंग/वॉल पेंटिंग/बैनर-पोस्टर के विरुद्ध चलाये जा रहे वृहद अभियान के तहत हुई कार्यवाही, सीज हुआ ग्लोबल क्लिनिक

अवैध होर्डिंग/वॉल पेंटिंग/बैनर-पोस्टर के विरुद्ध चलाये जा रहे वृहद अभियान के तहत हुई कार्यवाही, सीज हुआ ग्लोबल क्लिनिक

Spread the love

लखनऊ नगर निग
05.02.2023

नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर अवैध होर्डिंग/वॉल पेंटिंग/बैनर-पोस्टर/कियॉस्क बोर्ड के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है।उसी क्रम में आज चलाये गए अभियान में बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्लोबल क्लिनिक को सीज़ किया गया।

उक्त अभियान के तहत ज़ोन 01 क्षेत्रान्तर्गत स्थित बीएएमएस डॉ पवन दास के ग्लोबल क्लिनिक को आज चिकित्सा विभाग व नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान के तहत कार्यवाही कर सीज़ कर दिया गया है।शहर में अनाधिकृत रूप से वॉल पेंटिंग व अवैध होर्डिंग पोस्टर के जरिये गंदगी फैलाने को लेकर कई मर्तबा नोटिस दिए जाने के बावजूद भी न सचेतने पर हुई सीलिंग की कार्यवाही।

इसके अतिरिक्त सीएमओ लखनऊ के द्वारा अग्रिम कार्यवाही व जांच के रूप में क्लिनिक की व उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।जिसमें क्लिनिक में तैनात डॉक्टर की डिग्री व यहां किये जाने वाले उपचार की प्रक्रिया व दवाइयों इत्यादी की गहन जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी एवं अनियमित्ता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

उक्त अभियान के तहत पूरे शहर में अन्य जगहों पर भी लगे अवैध होर्डिंग/वॉल पेंटिंग/बैनर-पोस्टर/कियॉस्क बोर्ड इत्यादि हटाये गए व उनको लगाए जाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।जिससे कि शहर को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाया जा सके।

उक्त अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ, एसीएम, जोनल अधिकारी ज़ोन 1 श्री नरेंद्र देव, कर निरीक्षक ज़ोन 2 विवेक सिंह व अन्य कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *