Home / उत्तर प्रदेश / सादगी के साथ मनाया गया प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन- कांग्रेस

सादगी के साथ मनाया गया प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन- कांग्रेस

Spread the love

लखनऊ, 12 जनवरी 2023।

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनको बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी तथा प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे जी ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गरीबों को कंबल वितरण किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, पंकज तिवारी, विजय बहादुर, बृजेन्द्र सिंह, मूल चन्द्र चौहान, रफत फातिमा, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, बब्लू पाण्डेय, ओमकारनाथ सिंह, प्रवीन खान, साबरा खातून, मोहम्मद अतहर, नितान्त सिंह नितिन आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *