Home / राष्ट्रीय / दिल्ली-एनसीआर, जयपुर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप

दिल्ली-एनसीआर, जयपुर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप

Spread the love

जयपुर । दिल्ली-एनसीआर, जयपुर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार दोपहर 2.30 बजे भूकंप से लोग दहशत में आ गए । रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इतनी तीव्रता वाले भूकंप के झटके कई वर्षों के बाद महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके के बाद लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकलकर खुले में आ गए।
जयपुर में लोग अपने-अपने ऑफिस और घरों से बाहर आ गए। ऑफिसों में शीशे के गेट और घरों में पंखे हिलने लगे। इससे लोग दहशत में आ गए। अधिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *