समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपद कार्यालयों में लोकबंधु श्री राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उनसे प्रेरणा लेकर समाजवादी आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया गया।
आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में श्री राजनारायण जी के चित्र पर सर्वश्री रामगोविन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, अम्बिका चौधरी, नारद राय, अरविन्द कुमार सिंह, वासुदेव यादव, डॉ0 राजपाल कश्यप, विकास यादव, नवीन धवन बंटी, मोहम्मद एबाद, रामसागर, विजय सिंह, जयसिंह जयंत, डॉ0 मंजू यादव, मधुर श्याम राय, राधेश्याम, महेन्द्र चौहान, अजित यादव विधायक, चन्द्रिका पाल, ओम प्रकाश साहू, दिलीप कमलापुरी आदि नेताओं ने माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें नमन किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने क्रांतिकारी नेता, लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी और डॉ0 राममनोहर लोहिया जी के अनुपम शिष्य, महानतम समाजवादी नेतृत्व में से एक लोकबंधु श्री राजनारायण जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
श्री यादव ने कहा कि श्री राजनारायण जी अन्याय के खिलाफ हमेशा मुखर रहे। आजादी के आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। छात्र जीवन से ही समाजवादी विचाराधारा से जुड़ गए थे और आजीवन वे समाजवादी मूल्यों के लिए समर्पित रहे। उन्होंने कांग्रेस को सŸाा से बेदखल कर जनता पार्टी के गठन में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। वे मित्रों के मित्र और शत्रुओं के शत्रु थे। वे किसी के भी प्रति वैरभाव नहीं रखते थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
लोकबंधु श्री राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए




