Home / भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना।

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना।

Spread the love

केंद्र शासन पर अपने शब्द बाणों से हमला बोलने वाले राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। हालांकि, इस बार मुद्दा कोरोनावायरस या वैक्सीन से जुड़ा नहीं है। बल्कि इस बार मुद्दा पाकिस्तान का है। स्वामी ने ट्विटर पर भारत की इमरान खान सरकार से बातचीत की कोशिशों को लेकर तंज कसा है। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कह दिया कि पीओके के मुद्दे पर मोदी सरकार की याददाश्त चली गई है।
दरअसल, भाजपा नेता से एक ट्विटर यूजर ने पाकिस्तान और कुलभूषण जाधव केस को लेकर सवाल पूछा था। इस पर स्वामी ने तंज कसते हुए कहा, “चुप रहो! हम अरब शेखों के इशारे पर पुरानी बातों को भुलाकर पाकिस्तान के साथ समझौता कर रहे हैं। हमारे पास बड़ा हिंदू हृदय सम्राट है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *