Home / कोरोना से मौतों के बहाने राहुल का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- श्मशान-कब्रिस्तान का वादा पूरा किया

कोरोना से मौतों के बहाने राहुल का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- श्मशान-कब्रिस्तान का वादा पूरा किया

Spread the love

कोरोना मरीजों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना के मामले पहले से कहीं अधिक सामने आ रहे हैं तो वहीं इस बीमारी से मरने वालों का भी आंकड़ा बढ़ा है। वहीं कोरोना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसा है। बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान भी राहुल गांधी ने कोरोना की तैयारियों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए थे।
राहुल गांधी ने शनिवार ट्वीट करते हुए लिखा है कि श्मशान और कब्रिस्तान दोनों जो कहा सो किया। कुछ ही दिन पहले बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर तीखे हमले किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *