Home / आरक्षण को लेकर बाबा साहब आंबेडकर की तस्वीर जलाई। लोग बोले- करो गिरफ्तार

आरक्षण को लेकर बाबा साहब आंबेडकर की तस्वीर जलाई। लोग बोले- करो गिरफ्तार

Spread the love

प्रकाश मिश्रा नाम के शख्स ने आरक्षण के विरोध में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर जला दी। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
जाति के आधार पर आरक्षण के विरोध में इस शख्स ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर फाड़कर जला दी। उसने इसके वीडियो भी बनाया और यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद से लोग प्रकाश मिश्रा नाम के इस शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कुछ लोग उसे देशद्रोही भी बता रहे हैं।
शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘जाति आधारित आरक्षण के चलते हमारे जिन बच्चों ने आत्मदाह किया है, उसका बदला लेने के लिए और प्रतीकात्मक रूप से विरोध करने के लिए आंबेडकर के इस चित्र को फाड़ता हूं।’ इतना कहकर उसने आंबेडकर की तस्वीर को फाड़कर आग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *