लखनऊ 28 फरवरी।
लखनऊ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने आज संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित रैदास मंदिर में संत रविदास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
श्री चौहान ने कहा मानवता की सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान संत थे, उन्होंने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में नई चेतना का संचार कर सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बृजेंद्र सिंह, श्री ओंकार नाथ सिंह, श्री रमेश मिश्रा, डॉ शहजाद श्री प्रमोद सिंह, श्री विनीत पांडे, श्री इस्लाम अली, बी0बी0 सिंह, धीरेंद्र शर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।