लखनऊ/बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद बाराबंकी में कृषि उन्नति के 150 वर्ष पूरे होने पर ‘खेती की बात खेत पर’ प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं किसान पाठशाला का शुभारंभ किया। सचिवालय की बजाय किसान के खेत पर बैठकर खेती की चर्चा करने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि किसान प्रगति करेंगे तो प्रदेश प्रगति करेगा।
इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी किसानों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। योगी ने उन्नत कृषि पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रगतिशील अन्नदाता किसानों की प्रगति से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों का हार्दिक अभिनंदन किया और कहा कि अब खेती की सारी बातें खेत पर ही होंगी। यह आयोजन किसानों को नई तकनीक और योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कदम है।




