Home / 37 फीसदी लोगों ने कहा कि योगी दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

37 फीसदी लोगों ने कहा कि योगी दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

Spread the love

IANS Cvoter द्वारा किए गए एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से सूबे में बीजेपी की सरकार बन रही है। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 52 फीसदी यानी बहुमत से ऊपर लोगों ने कहा कि अगले साल योगी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे वहीं इस सर्वे में 37 फीसदी लोगों ने कहा कि योगी दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।
पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला था जिसके बाद तत्कालीन गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। बीजेपी को जहां चुनाव नतीजों में 312 सीटें मिली थीं वहीं समाजवादी पार्टी 47 और बहुजन समाज पार्टी 19 सीटों पर सिमट गए थे। कांग्रेस को सबसे कम सिर्फ 7 सीटों पर कामयाबी मिली थी। अगले साल फरवरी में यूपी विधासभा चुनाव हो सकते हैं क्यों कि अगले साल मार्च में विधानसभा अपना कार्यकाल पूरा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *