25 दिसंबर 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की यौम-ए-पैदाइश पूरे भारत में एक त्यौहार के रूप में मनाई गई, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने उनके जीवन और कार्यों की याद में एकता दिखाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का श्रद्धांजलिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रातः दिल्ली में अटल जी की समाधि पर जाकर उन्हें शत-शत नमन किया और लखनऊ में लखनऊ मे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन।
65 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने देश के 140 करोड़ जनता को इस अवसर पर बधाई दी और अटल जी के योगदान को सलाम किया।
कांग्रेस नेतृत्व का संदेशकांग्रेस पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसदों की नेता श्रीमती सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को बधाई देते हुए अटल जी के जीवन और देशभक्ति की प्रशंसा की।विभिन्न समुदायों की प्रतिक्रियामुस्लिम समुदाय सहित सभी वर्गों ने अटल जी के द्वारा किए गए कार्यों की खूब प्रशंसा की। उनके द्वारा कही गई कविता की पंक्तियाँ —
“हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!
होकर स्वतंत्र मैंने कब चाहा है कर लूं जग को गुलाम?
मैंने तो सदा सिखाया करना अपने मन को गुलाम।”
— इस दिन विशेष रूप से चर्चा और प्रशंसा का विषय बनी रहीं।
“





