Home / उत्तर प्रदेश / 2024 का लोकसभा चुनाव देश के लिए निर्णायक सिद्ध होगा: अखिलेश यादव

2024 का लोकसभा चुनाव देश के लिए निर्णायक सिद्ध होगा: अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव ने आज होली के पर्व पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सभी वर्गो एवं समुदायों के बीच भाईचारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व का पवित्र संदेश है।
श्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय-19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आये पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को तोड़ने वाली ताकतों को अलग-थलग करने के साथ सामाजिक सद्भाव और परस्पर विश्वास तथा एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का भी आज संकल्प लेना होगा।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सन् 2024 का लोकसभा चुनाव देश के लिए निर्णायक सिद्ध होगा। लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। नागरिक अधिकारों का हनन हो रहा है। भाजपा सभी लोकतांत्रिक मूल्यों का नष्ट करने पर तुली है। विपक्षी नेताओं को फर्जी केसों में फंसाने का काम किया जा रहा है। इलेक्टोरल बांड के जरिए पूरे देश में लूट का रिकॉर्ड बन गया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लूट, हत्या, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम पर है। कानून का राज नहीं रह गया है। भाजपा की नीतियों और कार्यों से लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है। जनता के पास 2024 का लोकसभा चुनाव ही बड़ा अवसर है जब वह अपने वोट से अपना भाग्य बदल सकती है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है, मंहगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय बढ़ा है। छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी, बहन-बेटियां परेशान हैं। किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) न मिलने और कर्ज की मार से एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। बेरोजगारी चरम पर है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश महिलाओं से दुष्कर्म और पुलिस हिरासत में लोगों की मौतो के आंकड़ों में सबसे आगे है। भाजपा अपनी एकाधिकारी मनोवृत्ति के चलते यह भूल रहा है कि लोकतंत्र में असली ताकत जनता जर्नादन है। जनता की आवाज को दबाने का कोई लाख कोशिशें कर ले, जनता के फैसले के सामने बड़ा से बड़ा तानाशाह भी टिक नहीं सकता। जनता ने मन बना लिया है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी और समाजवादी पीडीए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *