19 व 20 मई को काला फीता बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे देश भर के कर्मचारी

Spread the love

लखनऊ 14 मई 2020 करीब आधा दर्जन भत्तों को समाप्त किए जाने व कई अन्य समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने भत्तों की बहाली को लेकर कई बार सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी किया है। लेकिन कोई सुनवाई न होने के बाद अब उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्र ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपनी बात रखी है।

श्री मिश्र ने अपने पत्र में कहा है कि वैश्विम महामारी के इस दौर में भी प्रदेश का हर कर्मचारी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभा रहा है। कर्मचारी लगातार कोरोना से बचाव के कार्यों को अंजाम दे रहा है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज प्रदेश का व निकाय का कर्मचारी वर्ग अपनी बहुत सी समस्याओं को लेकर परेशान है। अपनी मांगों व समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान दिलाने के लिए कर्मचारियों ने कई बार सांकेतिक प्रदर्शन भी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button