बाराबंकी में 100 साल पुरानी मस्जिद को जमींदोज किए जाने के मामले में दर्ज एफआईआर पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने रोक लगा दी है. यह एफआईआर मस्जिद कमेटी पर दर्ज की गई थी. एफआईआर रद्द किए जाने की मांग वाली याचिका पर राज्य सरकार को तीन हफ्ते में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का भी आदेश दिया गया