कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री शहीद राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही जिसको उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा
प्रिय राजीव गांधी जी,
मुझे विश्वास है कि आप इसे पढ़ रहे होंगे। आज आपके बलीदान को पूरे देश ने याद किया, श्रद्धांजली दी गई, आप पर लिखा गया, बोला गया, पढ़ा गया. सबकी अपनी वजहें थी और कई सारी वजहें थी।
किसी ने कंप्यूटर क्रांति के लिए याद किया, किसी ने अर्थव्यवस्था, नवोदय और शिक्षा के प्रसार के लिए तो किसी ने पंचायती राज चुनाव और 18 साल के युवाओं के मताधिकार के लिए। कई विपक्षी नेताओं ने आपको अटल जी के सहारे भी याद किया। कुल मिलाकर आप अपने दूरगामी फैसलों के लिए याद किए गए, देश को तकनीक के सहारे वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए याद किए गए।
आज इन चीजों के लिए आपको याद नहीं करूंगा, ये उधार रहा। आज का दिन उनके लिए, जिन्हें आप छोड़ गए। हमारे पास, इस देश के लिए, इस देश के पास।
आज राहुल के लिए आपको याद कर रहा हूं। उस बीस साल के मासूम के लिए जिसने तिरंगे में लिपटे पिता के चिथड़ों को कंधा दिया, एक सफेद कपड़े को मुखागिन दी,जिसे आख़िरी बार अपने पिता का चेहरा नसीब नहीं हुआ। ये दिन उसके लिए जिसे इस देश के सियासतदानों ने पप्पू कहा, मजाक बनाया।
एक आपके चले जाने ने सब तोड़ दिया, उजाड़ दिया, डरा दिया, पूरा परिवार बिखेड़ दिया। खेलने-कूदने की उम्र में उन्हें सुरक्षा घेरे में रखा गया.. हंसते खिलखिलाते जीवन को जेल बना दिया गया। लेकिन देश भी देखना था। राजनीति और सत्ता से डर के बीच एक लिगेसी थी, मौत की आशंका थी लेकिन आपकी विरासत थी, एक बेसहारा मां, एक बहन और एक कमज़ोर कांग्रेस थी।
वो मां जिसे विदेशी बताया गया, गालियां दी गई, उपहास उड़ाए गए। और ये सब केवल आपके जाने से हुआ। जब राहुल राजनिति में आए तब फीट नहीं थे, समझ कम थी, अनुभव नहीं था, लेकिन मां को सहारा देना था। डर था कि मारे जायेंगे, जैसे इन्दिरा को मारा गया, आपको मारा गया।
लेकिन आज आपको फक्र होगा… फर्जी ब्रांडिंग में उलझे तमाम नेताओं के बीच आज राहुल अकेले खड़े है। षड्यंत्रों के बीच चुप चाप अपना काम कर रहे है, खुद को समझने के लिए इस देश को समय दे रहे है, लड़ रहे है, जूझ रहे है, हार रहे है और लगातार सिख रहे है..! दो रेखाओं में बंटे इस देश के वो एकमात्र विकल्प है, उम्मीद है, भविष्य है।
इसलिए आज का दिन आपके लिए नहीं है, आपके राहुल के लिए है, आपके परिवार के लिए है। आप बस फक्र महसूस कीजिए, क्योंकि वो दिन अब दूर नहीं जब पूरा देश आपके बेटे को पुकारेगा..!❤️
✍️प्रियांशु के फेसबुक वॉल से