नई दिल्ली कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड के बढ़ते संकट के मद्देनजर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बात रखी।
श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि इस संकट के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सावधानी से कदम उठाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
दूसरी वेव के दौरान वैक्सीन पहले देशवासियों के लिए उपलब्ध कराई जानी चाहिए बाद में बाहर भेजी जानी चाहिए।
इस पूरे संकट के चलते आई आर्थिक सुस्ती के कारण वंचित तबकों व छोटे व्यवसायों पर बहुत बुरा असर पड़ा है। इन तबकों को मदद करना बहुत जरूरी है।