लखनऊ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने आज लोक भवन में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की वैक्सीन के लिए 35000 सेंटर बनाए गए हैं ।
साथ ही साथ वैक्सीन लगाने के लिए कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। जब तक भारत में कोविड-19 वैक्सीन ना आ जाए। तब तक भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पूर्ण पालन किया जाए।