Home / 03 नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं:योगी आदित्यनाथ

03 नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं:योगी आदित्यनाथ

Spread the love

लखनऊ 26  मई 2020  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने आज अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर संपन्न एक बैठक में प्रदेश में 03 नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भूमि की व्यवस्था शीघ्र करते हुए कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ाई जाए, जिससे इन विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
यह विश्वविद्यालय हैं- राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ तथा राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध हो चुकी है। प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता के दृष्टिगत, शेष 02 राज्य विश्वविद्यालयों के लिए भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के लिए उपलब्ध 38 एकड़ के अतिरिक्त अन्य 12 एकड़ भूमि की व्यवस्था शीघ्र की जाए। इसी प्रकार राज्य विश्वविद्यालय, सहारनपुर के लिए उपयुक्त भूमि का चयन शीघ्र किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भूमि की व्यवस्था के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, जिससे शीघ्र ही शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *