सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कि अपने पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं से वीडियोकाॅलिंग से वार्ता

    0
    31

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज भी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं से वीडियोकाॅलिंग से वार्ता की।

    उन्होंने उनसे पार्टी संगठन की गतिविधियों पर जानकारी ली और इस बात पर बल दिया कि सन् 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से पूरी मजबूती से चुनावी तैयारियां की जाएं। बूथस्तर तक संगठन को सक्रिय रखना हैं। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के लिए किए गए राहत कार्यों का भी ब्यौरा लिया।
    प्रयागराज के युवा नेता श्री देव बोस और श्री राजू बनारस से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने वार्ता में जनसमस्याओं की जानकारी ली। बूथ स्तर पर नौजवानों को लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वे नौजवानों के बीच काम कर रहे हैं। श्रमिकों को भोजन की व्यवस्था कराई। श्री राजू बनारस ने कहा कि फीस की समस्या से अभिभावक परेशान हैं। उन्होंने अपनी बेटी से भी मिलाया।
    प्रयागराज की मेजा विधानसभा क्षेत्र के श्री शिव कैलाश ने बताया कि सभी लोग पार्टी के काम में लगे हैं, गांवस्तर पर सबको जोड़ने का काम कर रहे है। साइकिल से यात्राकर जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।
    कालपी के सैफ ने जब श्रमिकों के लिए किए गए कामों का ब्यौरा दिया तो अध्यक्ष जी ने राहत कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। गाजीपुर के श्री चन्द्रिका यादव से श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब कुछ दिन ही रह गए हैं सन् 2022 के चुनावों में समाजवादी सरकार बनाने के लिए अभी से काम पर जुट जाएं। छिबरामऊ के श्री मतीन और श्री आमिर से अध्यक्ष जी ने बूथों के बारे में जानकारी ली।
    मेरठ के श्री गुलशन राणा ने कहा कि हम सब सन् 2022 की तैयारियों में जुटे हैं। आपका आशीर्वाद हमारे साथ है। एटा के युवा नेता श्री सागर यादव ने कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ता सक्रिय हैं। एटा की जनता आपके इंतजार में है।
    औरैया और कन्नौज के सीमावर्ती गांव रामगढ़ पुरवा आशा के श्री मोहित यादव खेतों में पम्प से सिंचाई कर रहे थे। उन्होंने दिखाया कि नहर में पानी नहीं है। गांव के लोग परेशान है। श्री मोहित ने कहा कि समाजवादी सरकार में किसान सुखी थे। किसानों को बहुत कुछ मिला था। भाजपा सरकार ने बहुत तकलीफ दी है। श्री यादव ने अपने खेत से ही श्री अखिलेश यादव से बात की।
    श्री अखिलेश यादव ने आज कुछ लोगों से लैण्डलाइन पर भी बात की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here