Home / हार से सबक लेने की जरूरत है। सोनिया गांधी

हार से सबक लेने की जरूरत है। सोनिया गांधी

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को ‘निराशाजनक’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस हार से सबक लेने की जरूरत है। कोरोना के हालात पर चर्चा के लिए बुलाई गई पार्टी सांसदों की डिजिटल बैठक में सोनिया ने यह भी कहा कि जल्द ही कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी जिसमें असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव नतीजों की समीक्षा की जाएगी।
सोनिया ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में जीत के लिए ममता बनर्जी, एमके स्टालिन और वाम दलों को बधाई भी दी। उन्होंने कांग्रेस की चुनावी हार का उल्लेख करते हुए कहा, ‘सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि सभी राज्यों में हमारा प्रदर्शनक निराशाजनक रहा है और मैं यह कह सकती हूं कि यह अप्रत्याशित है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *