Home / उत्तर प्रदेश / हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की समीक्षा बैठक संपन्न

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की समीक्षा बैठक संपन्न

Spread the love

आज दिनांक 11.02.2023 को प्रातः 11.00 बजे पायनियर माण्टेसरी इण्टर कालेज, लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा- 2023 से पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक / कार्यशाला जिलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला विद्यालय निरीक्षक, पुलिस विभाग के अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक एवं केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित हुए।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक एवं केन्द्र व्यवस्थापक को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्गत निर्देश पुस्तिका में निर्दिष्ट निर्देशों का भलीभाँति अध्ययन कर त्रुटिरहित एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराये जाने का निर्देश प्रदान किया। साथ ही परीक्षा की सुचिता बनाये रखने के निमित्त किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही कदापि स्वीकार्य नही होगी इस आशय के निर्देश प्रदान किये गये। परीक्षा केन्द्रों पर जिन अधिकारियों की ड्यूटी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगायी गयी है वे परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा प्रारम्भ होने से 1 घण्टा पूर्व उपस्थित होकर समस्त कार्यवाही अपने समक्ष क्रियान्वित करायें।

ज़िलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र में प्रश्न-पत्रों के रख-रखाव हेतु स्थापित स्ट्रांग रूम के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश दिये गये कि स्ट्रांग रूम अलग कक्ष में स्थापित होगा, जहां पर 24 घण्टे सी०सी०टी०वी० कैमरा क्रियाशील होगा तथा प्रश्न पत्र डबल लॉक आलमारी में सुरक्षित रखा जायेगा। स्ट्रांग रूम में प्रवेश द्वार के अतिरिक्त समस्त खिड़की एवं रोशनदान इत्यादि पूर्ण रूप से सील्ड रहेगें। स्ट्रांग रूम में प्रवेश हेतु प्रवेश द्वार पर नियुक्त सुरक्षा गार्ड के पास लागबुक होगी, जिसमें स्टैटिक मजिस्ट्रेट, वाहय केन्द्र व्यवस्थापक एवं केन्द्र व्यवस्थापक स्ट्रांग रूम खोलने / बन्द करने का समय अंकित करते हुए अपना हस्ताक्षर करेगें।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से ससमय उपस्थित होकर परीक्षा सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के साथ परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र पर समस्त गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश प्रदान किये गये। जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ द्वारा स्टैटिक मजिस्ट्रेट, वाहय केन्द्र व्यवस्थापक एवं केन्द्रव्यवस्थापक को परिषद के निर्देशों से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया गया कि प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा महोदय द्वारा निर्गत एस० ओ०पी० का पूर्णतया अध्ययन करते हुए अक्षरश: अनुपालन करें। साथ ही केन्द्र व्यवस्थाक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक से परीक्षा सम्बन्धी की गयी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। समस्त केन्द्रव्यवस्थापकों को कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण दिनांक 14.02.2023 को कराने का भी निर्देश दिया गया, जिससे किसी प्रकार की त्रुटि न होने पाय ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों से बेसिक शिक्षा विभाग से आवंटित संख्या के अनुरूप कक्ष निरीक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया।अन्त में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने की शुभकामनाओं के साथ बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *