लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय (56 वर्ष) को कल शाम लगभग 6:30 बजे आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। उस समय वे अचेत अवस्था में थे और उन्हें दौरे की शिकायत हुई थी। प्रारंभिक जांच में उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम पाया गया।
वर्तमान में उनका उपचार क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। उपचार के दौरान उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित कर स्थिर किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है और उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की सतत निगरानी में रखा गया है।
मेदांता अस्पताल में भर्ती यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, हालत में सुधार




