Home / राष्ट्रीय / आरएसएस और भाजपा से हमारी कोई मजहबी अदावत नहीं है – मौलाना महमूद असद मदनी

आरएसएस और भाजपा से हमारी कोई मजहबी अदावत नहीं है – मौलाना महमूद असद मदनी

Spread the love

 

नई दिल्ली । जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा से हमारी कोई मजहबी अदावत नहीं है । मदनी ने कहा कि हमारी नज़र में हिंदु व मुसलमान बराबर हैं,हम इंसान के दरमियान कोई फर्क नहीं करते हैं। जमियत ए उलेमा की पॉलिसी रही है कि भारत के तमाम शहरी बराबर हैं, इनके बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए । उन्होने कहा कि हम RSS और उसके सर संघचालक को न्योता देते हैं, आइए आपसी भेदभाद व दुश्मनी को भूलकर एक दूसरे को गले लगाए और देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क बनाए।हमें सनातन धर्म के फ़रोग़(रोशनी) से कोई शिकायत नहीं है,आपको भी इस्लाम के फ़रोग़ से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *