Home / बिहार के 15 जिलों में नए ऑक्‍सीजन प्‍लांट लगाए जाएंगे। मोदी

बिहार के 15 जिलों में नए ऑक्‍सीजन प्‍लांट लगाए जाएंगे। मोदी

Spread the love

कोरोना काल में ऑक्‍सीजन के बढ़ते संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में नए ऑक्‍सीजन प्‍लांट लगाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री की इस घोषणा का बड़ा फायदा बिहार को भी होगा। केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक पूरे देश में 551 नए ऑक्‍सीजन प्‍लांट लगाए जाएंगे। बिहार के 15 जिलों में नए ऑक्‍सीजन प्‍लांट लगाए जाएंगे। इससे राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में बड़ा इजाफा होगा। नए ऑक्‍सीजन प्‍लांट लगाने से स्‍थानीय स्‍तर पर रोजगार का सृजन भी होगा। इन प्‍लांटों के लिए धनराशि पीएम केयर फंड से आवंटित की जाएगी।
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्‍यूरो की ओर से जारी एक सूचना के मुताबिक बिहार के बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, कटिहार, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पश्चिम चंपारण, पटना, पूर्णिया, सहरसा और वैशाली जिले में लगाए जाएंगे। शाहाबाद प्रक्षेत्र को केवल एक ऑक्‍सीजन प्‍लांट मिला है, जबकि उत्‍तर बिहार में ज्‍यादा ऑक्‍सीजन प्‍लांट स्‍थापित किए जा रहे हैं। गया प्रमंडल में भी एक ऑक्‍सीजन प्‍लांट मिला है। यूं सरकार ने ध्‍यान रखा है कि हर क्षेत्र को इसमें स्‍थान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *