वक्फ संशोधन विधेयक संसद के सत्र के दौरान सोमवार, 5 अगस्त को पेश नहीं किया जाएगा, पहले कहा जा रहा था कि केंद्र सरकार इसे सोमवार को पेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, विधेयक को सबसे पहले राज्यसभा में पेश किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी हफ्ते विधेयक के राज्यसभा में पेश कर दिया जाएगा।
संशोधनों का उद्देश्य इस विधेयक में मौजूदा कानून में 40 बदलाव शामिल हैं। इसमें सबसे अहम बदलाव बोर्ड द्वारा वक्फ संपत्ति के रूप में नामित करने से पहले भूमि को वेरिफाई करवाना जरूरी हो सकता है। वहीं अलग-अलग राज्य बोर्ड द्वारा जिन भूमि पर दावा किया है, उसका नए सिरे से वेरिफिकेशन करवाना होगा। इसके अलावा, संशोधनों से वक्फ बोर्डों में महिलाओं को शामिल करना अनिवार्य हो जाएगा।
वक्फ बोर्ड की संपत्ति वक्फ बोर्ड के पास करीब 8.7 लाख संपत्तियां हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 9.4 लाख एकड़ है।
देश भर में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 30 वक्फ बोर्ड हैं।
सशस्त्र बलों और रेलवे के बाद वक्फ बोर्ड के पास भारत में तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा भूमि है।




