Home / सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार 17 मई को खत्म हफ्ते में बेरोजगारी की दर 24 फीसदी रही

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार 17 मई को खत्म हफ्ते में बेरोजगारी की दर 24 फीसदी रही

Spread the love

 

20 मई 2020

लॉकडाउन के दौरान देश में बेरोजगारी की दर लगातार काफी ऊंचाई पर बनी हुई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार 17 मई को खत्म हफ्ते में बेरोजगारी की दर 24 फीसदी रही है। CMIE की रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था को सुधरने में काफी समय लग सकता है और श्रमिकों के लिए अभी आने वाले दिन मुश्किल भरे ही रहेंगे।

CMIE की रिपोर्ट में कहा गया है कि 17 मई को खत्म हफ्ते में बेरोजगारी की दर 24 फीसदी रही है। जो लगभग अप्रैल के जैसा ही है। इसका मतलब यह है कि 20 अप्रैल से लॉकडाउन में थोड़ी ढील दिए जाने का भी बेरोजगारी दर पर खास असर नहीं हुआ है। हालांकि इस ढील का श्रम भागीदारी दर पर जरूर थोड़ा असर हुआ है। इसमें बढ़त हुई है जो कि 26 अप्रैल के हफ्ते में अब तक के सबसे निचले स्तर 35.4 फीसदी तक पहुंच गई थी। 17 मई के हफ्ते में यह बढ़कर 38.8 फीसदी तक पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *