Home / अन्य राज्य / सपा प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड हल्द्वानी पहुंचा

सपा प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड हल्द्वानी पहुंचा

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने आज उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल की हल्द्वानी तहसील में अतिक्रमण के नाम पर 50 हजार लोगों को बेघर किये जाने की घटना की जानकारी ली। परेशान हाल लोगों ने अपना दुःख दर्द सुनाया। उन्होंने कहा कि वे लोग तीन पीढ़ियों से बसे हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनको भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव उनके साथ हैं। भाजपा का इस मामले में अमानवीय एवं संवेदनशून्य व्यवहार है। तमाम गरीब लोगों को उजाड़ने से पहले उनकी उचित आवास व्यवस्था तक नहीं की गई। आखिर बेघर गरीब कहां जायेंगे?
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री एस0टी0 हसन सांसद, अताउर रहमान विधायक/पूर्व मंत्री, वीरपाल सिंह पूर्व सांसद, अब्दुल मतीन सिद्दीकी प्रभारी उत्तराखण्ड प्रदेश, सोएब अहमद सिद्दीकी प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी, सुरेश परिहार प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड प्रदेश, कुलदीप सिंह भुल्लर प्रदेश प्रभारी पंजाब, चंड़ीगढ, एस.के. राय प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तराखण्ड प्रदेश, अरशद खान पूर्व विधायक पूरनपुर, सुल्तान बेग पूर्व विधायक शामिल रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *