समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल जनपद बलरामपुर जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल बलरामपुर के नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन तथा वर्तमान चेयरमैन पति श्री फिरोज खान ‘पप्पू‘ की दिनांक 04.01.2022 को उनके निजी आवास जरवा रोड तुलसीपुर आवास से मात्र 50 मीटर दूरी पर टहलते समय बदमाशों द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गयी। जिसकी जांच एवं पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करने हेतु प्रतिनिधिमण्डल दिनांक 6 जनवरी 2022 को जनपद बलरामपुर जायेगा।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री डॉ0 एस.पी. यादव पूर्व मंत्री, परशुराम वर्मा जिलाध्यक्ष बलरामपुर, ओंकार पटेल प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, अब्दुल मशहूद खान पूर्व विधायक तथा जगराम पासवान पूर्व विधायक शामिल हैं।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता