लखनऊ। 23 दिसम्बर, 2020
आॅल इण्डिया शिया पसर्नल लाॅ बोर्ड का इजलास 2020 आॅनलाइन जूम एर्प ववउ ।चच पर दिनांक 22 दिसम्बर, 2020 को आयोजित किया गया। जलसे की अध्यक्ष्ता बोर्ड के अध्यक्ष हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैय्यद सायम मेहदी साहब ने की। जलसे का शुभारम्भ तिलावते-कलामे-पाक से क़ारी नदीम नजफ़ी ने किया। बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सायम मेहदी साहब ने अध्यक्षीय भाषण पेश किया जिसमें उन्होंने बोर्ड के उद्देश्यों आदि पर विस्तार से चर्चा की। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने बोर्ड की कार्य प्रणाली पर विस्तार से रौशनी डालते हुए अपनी सालाना रिपोर्ट पेश की।
इसके अलावा हिन्दुस्तान के अन्य प्रान्तों से हज़रात उलमा, वक्ता, ज़िम्मेदारान क़ौम ने तक़ारीर कीं। वक्ताओं में हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सै0 ज़ाहिद अहमद रिज़वी साहब, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जनाब मौलाना ज़हीर अब्बास साहब, मुम्बई, उपाध्यक्ष मौलाना आफ़ताब हुसैन नक़वी, बंगाल, मौलाना मेहदी हसन वाएज़, जलालपुरी, मौलाना कम्बर अली रायबरेली, मौलाना इन्तेज़ाम हैदर, प्रोफ़ेसर अज़ीज़ हैदर साहब, बनारस, मौलाना तहज़ीबुल हसन साहब, झारखण्ड, मौलाना एजाज अतहर लखनऊ, मौलाना मिर्ज़ा शफ़ीक़ हुसैन शफ़क, लखनऊ, अफ़ज़ल इमाम साहब, एडवोकेट, कनवीनर, लीगल सेल, शुजा ज़फ़र साहब, जम्मू कश्मीर, मौलाना फ़सीह हैदर मुज़फ़्फ़र नगर, अब्बास मुर्तुज़ा शम्सी साहब, बनारस, जनाब अमान अब्बास साहब, लखनऊ, जनाब ज़हीर मुस्तफ़ा साहब, लखनऊ, जनाब अब्बास ग़दीरी साहब, कोलकाता मौलाना कल्बे अब्बास रिज़वी साहब, इलाहाबाद, मौलाना मिर्ज़ा नादिर अली साहब, देहली, मौलाना नसीम अब्बास साहब कानपुर, सैय्यद जावेद जै़दी शानू, सहारनपुर, मौलाना शाहीन अब्बास साहब, सहारनपुर, मीर अली जवाद साहब, बंगलौर, जनाब औन अली साहब, तमिलनाडु, जनाब मुजाहिद नक़वी साहब, बाक़र जै़दी साहब मेरठ ने अपने अपने ख़्यालात का इज़हार किया और मुफ़ीद मशविरों से नवाज़ा।
आखि़र में जलसे ने संयुक्त रूप से तजवीज़ को मंजूर किया
1. आॅल इण्डिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड का यह इजलास हुकूमत हिन्द से मुतालबा करता है कि वो अपने असरात का इस्तेमाल करते हुए हुकूमत सऊदी अरब से कहे कि वो मदीन-ए-मुनव्वरा सऊदी अरब में रसूल स0अ0 इस्लाम की इकलौती बेटी जनाबे फ़ातिमा ज़हरा स0अ0 और हमारे 4 इमामों की क़बरें बग़ैर साये के हैं। इन पर या तो फ़ौरन रौजे़ तामीर करे या हम हिन्दुस्तानी शियों को इसकी तामीरे-नौ की इजाज़त दे।
2. आॅल इण्डिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड का इजलास हुकूमत हिन्दुस्तान और सूबाई हुकूमतों के मांग करता है कि शिया अल्पसंख्यक के खि़लाफ़ जो सियासी नाइन्साफ़ी हो रही है उसको फ़ौरन ख़त्म करे क्योंकि हम हिन्दुस्तानी 6 करोड़ हैं हमको हमारी आबादी के हिसाब से उनको हुकूमत नुमाइन्दगी दे। तालीम और उनको नौकरी में नुमाइन्दगी दे।
3. आॅल इण्डिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड का इजलास मरकज़ी वज़ारत तालीम से मुतालेबा करता है कि वो तालीमी निसाब में जहां दुनिया के दूसरे बड़े लोगों के नाम शामिल हैं। ऐसे ही हज़रत इमाम हुसैन अ0स0 का नाम भी शामिल किया जाये क्योंकि उन्होंने इन्सानियत की बक़ा के लिये अपनी कुरबानी दी है।
4. आॅल इण्डिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड का इजलास हुकूमत उत्तर प्रदेश से गुज़ारिश करता है कि वो उत्तर प्रदेश में शिया और सुन्नी दोनों वक्फ़ बोर्डों को अलग ही रखंे। आॅल इण्डिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड इस तहरीक की भरपूर मुख़ालेफ़त करती है जो दोनों वक्फ़ बोर्डों को एक करना चाहती है।
5. आॅल इण्डिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड का इजलास हुकूमत उत्तर प्रदेश से मुतालेबा करता है कि वो अजमेर के वक्फ की तरह जल्द से जल्द वक्फ़ हुसैनाबाद मुबारक, लखनऊ को भी एक खुदमुख़्तार वक़्फ़ बनायें और इसके लिये अलग से स्कीम आॅफ मैनेजमेन्ट इन्तिज़ामिया बना कर वक्फ़ हुसैनाबाद को उसके हवाले करे।
6. आॅल इण्डिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड का इजलास हुकूमत उत्तर प्रदेश से मुतालबा करता है कि वो ज़रदोज़ी के काम को जो दुनिया भर में मशहूर हैं जिसके ज़रिये तैयार किया सामान बहुत पसन्द किया जाता है। ज़रदोज़ी के काम को एक इण्डस्ट्री/कारखाने के तौर पर तस्लीम किया जाये और इसकी सहूलियात जरदोज़ों तक मुहैया करायी जायें।
शायरे-अहलेबैत अ0स0 जनाब एजाज़ जै़दी साहब ने बारगाहे अहलेबैत अ0स0 में नज़रान-ए-अक़ीदत भी पेश किया। यह इत्तेला आॅल इण्डिया शिया पसर्नल लाॅ बोर्ड के आफ़िस सेक्रेट्री ने दी है।