समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आज संत रविदास की जयंती सादगी से मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का मानना रहा है कि संत रविदास जी महान संत थे कबीरदास जी ने उन्हें अपने से वरिष्ठ तथा संतों में महान की संज्ञा दी थी। अनेक राजा-महाराजा उनके शिष्य बने। संत रविदास ने सर्वसमाज को दिशा दी थी।
श्री अखिलेश यादव ने संत रविदास को श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि संत रविदास ने सामाजिक कुरीतियों और आडंबरों का विरोध किया था। वे संत के साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने देश को एक ईश्वर का उपदेश दिया था। वे ऊंच नीच, जात पात के विरोधी थे।
संत रविदास को पुष्पांजलि देने वालों में मुख्य थे सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव, एस0के0राय, पासी जयवीर सिंह सहित डा0 लल्लन सिंह, डा0 हरीश्चन्द, राधेश्याम, अखिलेश कुमार, रजीत कुमार, इंद्रजीत, जितेन्द्र प्रसाद, सूरज, कपिल भार्गव, बृजेश भार्गव, सविंद कुमार आर0के0 सोनकर, अजय अर्कवंशी, राजेश यादव तथा आनंद लाल आदि।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
संत रविदास जी महान संत थे कबीरदास जी ने उन्हें अपने से वरिष्ठ बताया है:अखिलेश यादव





