Home / श्री राम स्वरूप विवि से दीप्ती मणि त्रिपाठी ने हासिल की पीएचडी की डिग्री

श्री राम स्वरूप विवि से दीप्ती मणि त्रिपाठी ने हासिल की पीएचडी की डिग्री

Spread the love

 

बाराबंकी। इंदिरा नगर में रहने वाली दीप्ती मणि त्रिपाठी पत्नी दुर्गेश मणि त्रिपाठी चैयरमैन नर्वदेश्वर ग्रुप ऑफ कॉलेज ने लखनऊ से देवा मार्ग पर स्थित श्री राम स्वरूप विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मोहल्ले वासियो समेत कई अन्य उच्चस्तरीय लोगो ने भी बधाई दी है।शुरू से ही मेधावी रही दीप्ती मणि त्रिपाठी ने वर्ष 1998 में बीएससी, और 2001 में एमएससी करने के बाद उन्होंने कुछ समय शिक्षा के क्षेत्र में दिया उसके बाद श्री राम स्वरूप विश्विद्यालय ने श्रीमती दीप्ती मणि त्रिपाठी को उनके शोध कार्य शीर्षक ” डिजाइनिंग एण्ड सिन्थेसिस ऑफ आर्गेनोविस्मथ डेरिवेटिव फार बायो-मेडिसिनक स्टडीज” को सफलतापूर्वक करने पर पी.एच.डी की उपाधि दी। दीप्ती मणि त्रिपाठी ने अपना शोध कार्य रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ रविकान्त एवं डॉ कृष्णा श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में पूर्ण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *