Home / पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 118 वां जन्म दिवस समारोह किसान दिवस के रूप में मनाया गया

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 118 वां जन्म दिवस समारोह किसान दिवस के रूप में मनाया गया

Spread the love

आज समाजवादी पार्टी कार्यालय बाराबंकी पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 118 वां जन्म दिवस समारोह किसान दिवस के रूप में पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में प्रीतम सिंह वर्मा के कुशल संचालन में मनाया गया !
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती‘किसान दिवस’ के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धंजलि अर्पित की और कहा कि किसानों के प्रति उनके समर्पण को सदैव याद किया जाएगा।
आगे अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि”पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के सबसे सम्मानित किसान नेताओं में अग्रणी, चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती के अवसर पर मैं स्मरण एवं नमन करता हूँ. चौधरी साहब आजीवन किसानों की समस्याओं को आवाज़ देते रहे और उनके कल्याण के लिए काम करते रहे. देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा. चौधरी चरण सिंह चाहते थे कि देश के किसानों की आमदनी बढ़े, उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिले और किसानों का मान सम्मान सुरक्षित रहे.”
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा नेसंसद में किसानों की आवाज चौधरी चरण सिंह
भारत को कृषि प्रधान देश माना जा रहा है. हमारे देश के किसानों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता रहा है. चौधरी चरण सिंह देश के किसान नेता थे जिन्होंने देश की संसद में किसानों के लिए आवाज बुलंद की थी
इस अवसर पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत अरविंद यादव रामनाथ मौर्य हिमांशु कामता यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा आशीष सिंह आर्यन ज्ञान प्रकाश मिश्रा ज्ञान सिंह यादव वीरेंद्र नेवली दानिश सिद्दीकी साफे जुबेरी वीरेंद्रसरोज मौर्य यशवंत यादव तौकीर कर्रार आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *