Home / शेख मुहम्मद अली अल अमरी 45 साल जेल में रहे

शेख मुहम्मद अली अल अमरी 45 साल जेल में रहे

Spread the love

शेख मुहम्मद अली अल अमरी

उस मजलूम आलिम को कई बार सजाए मौत सुनाई गई लेकिन किन्ही वजूहात से उसपर अमल न हो सका।ऐसा लगता था कि कोई गैबी ताकत उसे बचा रही है । उस आलिम का बस यही जुर्म था कि वह मुहिब्बे अहलेबैत था और वह हक का साथ देता था, मजलूमों के हक में आवाज उठाता था । जेल में उसपर बहुत तशद्दुद किया गया लेकिन जाबिर हुकूमत उसके हौसले को न तोड़ सकी । लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया कि यह कन्फर्म हो गया कि आज ही फांसी हो जाएगी । जेलर, डॉक्टर, जल्लाद और दूसरे जिम्मेदार लोग आ गए और फांसी की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई, रस्सी, तख्ता और फंदे की मजबूती चेक कर ली गई । कैदी को फांसी के तख्ते पर लाया गया, गरीब आलिम के हाथ पीछे से बांध दिए गए, जल्लाद ने कैदी के चेहरे पर काली टोपी पहना दी । गले में फांसी का फंदा डाल कर टाइट कर दिया गया, फिक्स टाइम पर जैसे ही जेलर ने हाथ का इशारा किया जल्लाद ने लीवर खींच किया । कैदी का बदन हवा में झूल गया ।

35 सेकेंड तक कैदी फांसी पर लटका रहा, लेकिन यह क्या हुआ ? फांसी की रस्सी अपने आप टूट गई, कैदी का जिस्म जमीन पर आ गिरा। डॉक्टर ने जांच किया, कैदी अभी मरा नहीं था, वह अब कोमा में था और अगले 35 दिनों तक कोमा में ही रहा । उसको फिर फांसी पर नहीं लटकाया जा सका ।

होश में आने पर कैदी ने बताया कि जब गले में फांसी का फंदा डाला गया तो उसने खातून ए जन्नत बीबी फातिमा जहरा (सला) से मदद की गुहार की थी ।

कौन था यह कैदी ?

ये कैदी थे आयतुल्लाह शेख मुहम्मद अली अल अमरी जो सऊदी अरब के ही नहीं बल्कि आलमे इस्लाम के एक अजीम आलिम होने के साथ साथ एक बड़े समाज सुधारक थे । इनका जन्म 1911 में हुआ और वफात 100 साल की उम्र में 24 जनवरी 2011 को हुई। इन्होंने सऊदी अरब, नज़फ, कुम से तालीम हासिल की । इनकी जिंदगी के 45 साल जेल में बीते और जो वक्त मिला उसे अहलेबैत की तालीमात को अवाम में फैलाने में सर्फ किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *