*मजाज़ की याद*
अपने समय के रूमानी और क्रांतिकारी शायर मजाज़ की 69वीं पुण्य तिथि के अवसर पर एएमयू ओल्ड बॉयज़ (एलम्नाई) एसोसिएशन लखनऊ ने 5 दिसंबर’24 को अपराह्न 3.45 बजे निशातगंज क़ब्रिस्तान, पेपर मिल कॉलोनी स्थित उनकी क़ब्र पर फ़ातिहा ख़्वानी का आयोजन किया है। एसोसिएशन की मानद सचिव शहला हक़ ने सभी अलीग्स और उर्दू प्रेमियों से अपील की है कि वे फ़ातिहा के लिए उपस्थित हों और उस महान शायर को श्रद्धांजलि अर्पित करें जिन्हें अक्सर उर्दू का कीट्स भी कहा जाता है। असरार उल हक़, जिन्हें मजाज़ लखनवी के नाम से जाना जाता है, एक प्रमुख अलीग थे जिन्होंने एएमयू के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय तराना (कुल गीत) को लिखा था। वह प्रगतिशील लेखक आंदोलन से जुड़े थे। 19 अक्टूबर 1911 को क़स्बा रुदौली (अब अयोध्या जिले में) में जन्मे और 5 दिसंबर 1955 को 44 वर्ष की कम उम्र में उनकी मृत्यु हो गई और उन्हें लखनऊ के निशातगंज क़ब्रिस्तान में दफ़नाया गया।




