Home / वीडियो जारी कर प्रियंका ने फिर कहा- हमें प्रवासी श्रमिकों की मदद करने दीजिए।

वीडियो जारी कर प्रियंका ने फिर कहा- हमें प्रवासी श्रमिकों की मदद करने दीजिए।

Spread the love

18/5/2020

लखनऊ। लाॅकडाउन से परेशान गरीब जनता, दिहाड़ी मजदूर, व निराश्रितों की मदद के लिए लगातार सक्रिय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक तरफ जहां सरकार को समय-समय पर सुझाव दे रहीं हैं। वहीं कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डाक्टरों, वैज्ञानिकों, पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों की हौसलाअफजाई भी कर रहीं हैं। जनता की बेहतरी के लिए प्रियंका गांधी ने अब तक कई पत्र पीएम मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिख चुकी हैं।

हाल ही में प्रियंका ने प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए सीएम योगी को कांग्रेस की तरफ से बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा था। दो दिन बीतने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रियंका के पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है। जिसके बाद रविवार को एक बार फिर कांग्रेस महासचिव ने एक वीडियो संदेश जारी कर सीएम योगी से इस मामले में राजनीति न करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *