विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कतर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मुहम्मद बिन अहमद अल मेसनेद से मुलाकात की। साथ ही उन्हें खाड़ी देशों का समर्थन देने और कोविड के खिलाफ भारत की एकजुटता का सहयोग मिला है।
कुवैत की तीन दिवसीय यात्रा पर गए जयशंकर दोहा से होते हुए लौटेंगे। उन्होंने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि कतारी मुहम्मद बिन अहमद अल मेसनेद से मिलकर बहुत प्रसन्नता हुई। क्षेत्र में विकास की सूझबूझ के लिए उनकी सराहना की। भारत की कोविड-19 के खिलाफ जंग में सहायता करने पर भी उनकी सराहना की।
दोहा में भारतीय दूतावास के अनुसार जून 2019 तक वहां सात लाख 56 हजार भारतीय रहते थे। जयशंकर कुवैत भी जाने वाले हैं। यह बतौर विदेश मंत्री उनकी पहली कुवैत यात्रा होगी।